Posts

खुशी

Image
खुशी किसी भी व्यक्ति को स्वयं में ही ऊर्जावान बनाती है, खुशी अगर मनुष्य की जिंदगी में ना हो तो कोई भी मनुष्य अपनी जिंदगी को पूर्ण रूप से जीने में असमर्थ है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर संभव प्रयास करना चाहिए कि वह अपनी जिंदगी को खुशी के साथ जिए और अपने घर का अपने पास-पड़ोस का अपने समाज का वातावरण खुशमय बनाए जब किसी व्यक्ति को खुशी होती है तो वह किसी भी कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए विवेकपूर्ण निर्णय लेने में समर्थ होता है खुशमय जीवन जीने से प्रत्येक परिवार में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को खुशमय जीवन जीना चाहिए।